कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, पढ़ें पूरी सूची

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बड़ी जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित 30 नेताओं को जगह मिली है। । इन स्टार प्रचारकों की पूरी सूची यहां पढ़ें।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बिहार में 70 सीटों पर आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन कर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

बता दें कि कोरोना संकट के बीच, चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा, जबकि परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

विशेष परिवर्तन यह है कि मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। यह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगा। सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी किए गए हैं।

ये भी पढ़े :-चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर 60 हज़ार सैनिक तैनात किए जाने पर,पोम्पियो ने कहा- भारत को…

Leave a Comment

Scroll to Top