बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद उनकी परिवार में एक और दुखद घटना घटी है…

1 804

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करने के बाद, उनके परिवार में एक और दुखद घटना घटी है, उनके चचेरी भाभी सुधा देवी की मौत हो गई है,सुशांत की खबर ने पूर्णिया और उनके पैतृक गांव मलडीहा के लोगों को झकझोर दिया है।सुधा देवी को सोमवार की शाम बिहार के पूर्णिया में निधन हो जाने से उनके परिवार को एक और झटका लगा है ।

वह लीवर कैंसर से पीड़ित थी।सुधा देवी पिछले 5 साल से कैंसर से पीड़ित थी। हलाकि सुशांत के चचेरे भाई भाई पन्ना सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि अमरेन्द्र सिंह की पत्नी सुधा देवी (48) और सुशांत सिंह की भाभी लीवर कैंसर से पीड़ित थीं और सोमवार शाम को उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि वह सुशांत की मौत के बारे में जानने के बाद दो दिनों के लिए बेहोश थी।

सुशांत अपने परिवार के बहुत करीब थे। करीब एक साल पहले जब वे बिहार आए थे, तब वे मालडीहा गाँव पहुँचे थे और वहाँ के लोगों के साथ समय बिताया था। सुधा देवी के पति अमरेंद्र सिंह के परदादा और सुशांत सिंह राजपूत के परदादा दोनों सगे भाई थे। गांव में दोनों पड़ोसी भी है।

ये भी पढ़े: सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड के पोल खोले कंगना रनौत, कहा कि सुशांत ने नहीं की आत्महत्या…

सुशांत सिंह 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। 15 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुशांत के जाने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। पूर्णिया और पड़ोस में उनके पैतृक घर ‘बरहारा कोठी’ में, सभी ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.