अब स्क्रीन पर रितिक रोशन और जॉन अब्राहम दोनों को एक साथ इस फिल्म में आएंगे नजर !

मुंबई : फिल्म ‘धूम’ का आगामी भाग लंबे समय से चर्चा हो रही है। दर्शक भी धूम -4 का इंतजार कर रहे हैं। एक्शन से भरपूर धूम की पूरी श्रृंखला को दर्शकों ने पसंद किया। धूम -3 में,आमिर खान ने जबरदस्त एक्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया था । जॉन अब्राहम धूम की पहली श्रृंखला और धूम -2 में ऋतिक रोशन दिखाई दिए थे । 3 सितारों ने 3 श्रृंखलाओं में दर्शकों का भबरपुर मनोरंजन किया है। अब स्क्रीन पर रितिक रोशन और जॉन अब्राहम दोनों को धूम -4 में एक साथ दिखाई देने की खबर सुननेको मिल रहा है।

अगर ऐसा है तो पहली बार ऋतिक और जॉन एक फिल्म में नजर आएंगे। खबर आने के बाद दर्शकों में काफी उत्साह दिखने को मिल रहा हे । एक ही फिल्म में दो एक्शन हीरो को देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। यशराज लंबे समय से दोनों को एक साथ एक फिल्म में लाने की कोशिश कर रहे हैं। अब उनका प्रयास सफल होने जा रहा है।

दर्शकों को फिल्म में एक्शन देखने की उम्मीद है। फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी विलेन की भूमिका में हैं। दीपिका को नेगेटिभ भूमिका में देखने के लिए प्रशंसक भी उत्साहित हैं। इससे पहले दीपिका को अक्षय कुमार की फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ में एक नेगेटिभ भूमिका में देखा गया था।

Leave a Comment

Scroll to Top