एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रणौत की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में जमानती वारंट जारी

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेखक और गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में पेश नहीं होने का वारंट जारी किया है। यह जमानती वारंट है। अदालत में पेश न होने के लिए कंगना को वारंट जारी किया गया है।

जावेद अख्तर के आरोपों के बाद मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री कंगना रनौत को सम्मन जारी किया है। मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया कि जावेद अख्तर द्वारा कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद जांच की जरूरत थी। अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने एक फरवरी को रनौत को समन जारी कर एक मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।।

अदालत को एक रिपोर्ट में, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रायल 1 मार्च से शुरू होने वाला है। अख्तर के वकील जय कुमार भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि पुलिस ने पिछले साल कंगना के खिलाफ समन जारी किया था और उन्हें अपना बयान दर्ज करने के लिए थाने में उपस्थित होने को कहा था। लेकिन अभिनेत्री ने कोई जवाब नहीं दिया था।

जावेद अख्तर ने आरोप लगाया कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक साक्षात्कार में कंगना ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अख्तर ने कहा कि कंगना की टिप्पणी ने उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। इसीलिए वो कंगना के खिलाप मानहानि मुकदमा दायर किया था।

Leave a Comment

Scroll to Top