इस राज्य में 28 फरवरी तक बढ़ा लॉकडाउन, मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाना अनिवार्य

0 240

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। राज्य में अब 28 फरवरी तक लॉकडाउन जारी रहेगी। सरकार ने कहा है कि पहले जैसे छूट दीगयी थी अब वो जारी रखेगी। इस दौरान सभी नए दिशानिर्देशों को भी शामिल किया गया है।

राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने लॉकडाउन को एक और महीने के लिए नोटिस जारी किया है। ” उन्होंने कहा “कोरोना की खतरा अभी भी है। इसलिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है। सामाजिक दूरी और मास्क को भी अनिवार्य कर दिया गया है।

नए निर्देशों के तहत, सरकार ने महामारी रोग अधिनियम,1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का हवाला दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिशानिर्देशों को महाराष्ट्र सरकार के सभी विभागों द्वारा सख्ती से लागू किया जाएगा। कुछ दिनों बाद, यह बताया गया कि अकेले केरल और महाराष्ट्र में देश के कुल कोरोना सक्रिय मामलों का 67 प्रतिशत हिस्सा है।

महाराष्ट्र में, गुरुवार को 2889 नए पॉजिटिव मामलों की पहचान की गई है। इसके अलावा,सूचना के अनुसार राज्य में कुल पीड़ितों की संख्या 20,18,413 हो गई है। यहां तक ​​कि पिछले 24 घंटों में, 50 लोग जान गाबायें है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.