पैंगोंग झील के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारत-चीन सैनिकों के बिच फिर हुई झड़प

कुछ दिनों की बिराम के बाद पूर्वी लद्दाख में एक बार फिर भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबरें आई हैं, सीमा विवाद फिर से शुरू हो गया। भारत-चीन की सेना सीमा पर फिर भिड़ गई है।

सरकार की ओर से बताया गया है बीते रात यानी 29 अगस्त की रात को भारत और चीन सैनिक आपस में भिड़ गए। रिपोर्टों के अनुसार, चीनी सैनिकों ने पूर्व में बनी सहमति का उल्‍लंघन किया। चीनी सेना पेंग्यांग झील के पास घुसपैठ की कोशिश कर रही थी। चीनी सेना ने बॉर्डर पर यथास्थिति बदलने की एक और कोशिश की,पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी सेना हथियारों के साथ आगे बढ़ी तो भारतीय सेना ने न सिर्फ रोका, बल्कि पीछे खदेड़ दिया।

रिपोर्टों के अनुसार, चीनी सेना पेंग्यांग झील के पास घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने इसका कड़ा जवाब दिया है। दोनों पक्षों की झड़पों में कई सैनिक घायल होने को लेकर अब कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मुद्दे पर कई बार चर्चा हो चुकी हे। एक राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 29-30 मार्च की रात को हुई थी।

ये भी पढ़े :-रिया चक्रवर्ती का नया बयान देखिये क्या कहा उसने इस बयान में एक और नया खुलासा

Leave a Comment

Scroll to Top