दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार को दिनदहाड़े मारी गोली, शोरूम मालिक सहित एक कर्मी

पटना : दिन की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के सहरसा जिले में दोपहर के समय अपराधियों ने अपराध को अंजाम दिया। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार ( चचेरे भाई ) और यामाहा शोरूम के मालिक राजकुमार सिंह और उनके सहयोगियों पर गोली चलाई गई है। सहयोगी अली हसन की हालत गंभीर है।

राजकुमार सिंह का सहरसा, सुपोल और माधेपुरा में यामाहा शोरूम है। शनिवार को मधेपुरा जाते समय उनके ऊपर गोली चलाया गया है। राजकुमार सहित उनके सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। सहयोगी हसन अली की हालत गंभीर बनी हुई है।

राजकुमार सिंह के भाई ने कहा, “राजकुमार हर सुबह माधेपुरा शोरूम में जाता है।” वह आज भी जा रहा था। बैजनाथपुर चौक पर बाइक सवार तीन लोगों ने राजकुमार के वाहन को ओवरटेक किया और उसे गोली मार दी। जिसमे दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि घायल अली हसन की हालत गंभीर है। यह इस समय अज्ञात है कि वह सुशांत की भाई पर कियूं गोली चलाया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से बिहार में अपराध बढ़ रहे हैं। विपक्षी समूहों ने इसे ले कर लगातार सरकार को समालोचना कर रही है। विपक्षी दलों ने कहा है कि नितीश कुमार के कार्यकाल में आइन ब्यबस्था दिनबदत बढ़ रहा है।

Leave a Comment

Scroll to Top