इस शहर में होगा देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की घोषणा

भुबनेश्वर : हॉकी विश्व कप एक बार फिर आयोजित किया जाएगा। राउरकेला में एक विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाया जा रहा है। जहां आगामी हॉकी विश्व कप खेला जाएगा। यह देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम होगा। इसकी घोषणा आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुस्टि की।

मुख्यमंत्री के अनुसार, देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में BPUT परिसर में होगा। स्टेडियम लगभग 15 एकड़ के क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसमें लगभग 20,000 दर्शक बैठेंगे। आगामी 2023 हॉकी विश्व कप आने वाले दिनों में खेला जाएगा। इसके अलावा सुंदरगढ़ के 17 ब्लॉकों में सिंथेटिक टर्फ का काम चल रहा है।

2018 पुरुष हॉकी विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद, ओडिशा को एक बार फिर 2023 में प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने का अवसर मिला है। सुंदरगढ़ को हॉकी का गढ़ कहा जाता है। विशेष रूप से जिले ने कई प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी बनाया हैं। इसलिए राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में जिले में हॉकी कैसे विकसित होगी, इस पर कई घोषणाएं की हैं।

Leave a Comment

Scroll to Top