सेलिब्रिटी का ट्वीट की जांज के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने बताया, किन लोगों के नाम आए सामने

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार, जो सेलिब्रिटी ट्विटर की जांच कर रही है, उन्होंने कई रहस्यों को उजागर किया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख और 12 सदस्यों के नाम प्रकाश में आए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सेलिब्रिटी के ट्विटर चेक का कभी उल्लेख नहीं किया। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है । बड़े सेलिब्रिटी एकाउंट का चेक नहीं किया जाएगा। लता मंगेशकर उनके लिए भगवान हैं। इसी तरह पूरी दुनिया सचिन तेंदुलकर का सम्मान करती है। सरकार केवल भाजपा आईटी सेल प्रमुख की भूमिका की जांच कर रही है। उनके मुताबिक, ट्वीट की जांच की जाएगी। मामले की जांच में भाजपा के आईटी सेल प्रमुख सहित 12 प्रभावितों के नाम सामने आए हैं। लेकिन बाकी 11 लोगों के नाम नहीं बताए हैं।

दरअसल आप जानते हो, किसान आंदोलन के समर्थन में पॉप स्टार सिंगर रिहाना के एक ट्वीट करने के बाद कई अन्य विदेशी हस्तियों ने ट्वीट्स किए थे। वहीं दूसरी तरफ, इसके तुरंत बाद दिनभर कई सेलिब्रिटीज ने ट्वीट करने शुरू कर दिए थे। सचिन तेंदुलकर ने लिखा था, ”भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें देख सकती हैं, लेकिन इसमें हिस्सा नहीं ले सकती हैं। इसी तरह कई बड़े बड़े हस्तियां भी ट्वीट किये थे, जिसे ले कर महाराष्ट्र सरकार ने सेलिब्रिटी ट्विटर की जांच करने के लिए कहा था।

Leave a Comment

Scroll to Top