6.2 तीव्रता वाले भूकंप जिसमें अब तक 7 लोगों की मौत, मलबे के नीचे सैकड़ों संख्या में लोग दब गए

0 207

जकार्ता : भूकंप ने इंडोनेशिया को हिला दिया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। खबर के मुताबिक अबतक भूकंप से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों घायल हुए। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सबसे बड़ी क्षति इंडोनेशिया सुलावेसी द्वीप में हुई थी। बचाव दल को उसके लिए बुलाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

भूकंप का केंद्र मजाने शहर से 6 किमी उत्तर पूर्व में बताया गया था। हालांकि, कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 60 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप के बाद कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई हे। शुक्रवार रात 1.28 बजे आया जिसमें कई मकान तबाह हो गए, इससे पहले गुरुबार के दिन में, देश में कई जगह पर हल्का भूकंप का महसूस किया गया था।

भूकंप के बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो शेयर किए गए हैं। वीडियो में कुछ लोगों को उनके घरों से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। इंडोनेशिया के सरकार की तरफसे कए घोसित किया गया हे की भूकंप से तीन जगह पर भूस्खलन हुआ हे और देश के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति काट दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.