एंजेलिना जोली’ की तरह दिखने के चक्कर में मशहूर इंस्टाग्राम स्टार को पड़ा भारी, मिली 10 साल की सजा

जानाकरी के मुताबिक ईरान की मशहूर इंस्टाग्राम स्टार सहर ताबर को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। दरसअल बात ये हे की उन्होंने मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में बहत बार अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। जिनमें वह काफी डरावनी दिख रही थीं।

जिसके चलते उन्हें पिछले साल अक्तूबर में ईरान में गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील ने कहा है कि सहर ताबर को सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें साझा करने के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई है।

प्लास्टिक सर्जरी करा-कराकर महिला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके बाद ईरान पुलिस ने उन्हें पिछले साल पांच अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। उनकी उम्र अभी महज 19 साल है। वह खुद को एंजेलिना जोली की सबसे बड़ी फैन बताती हैं।

Leave a Comment

Scroll to Top