गुजरात में बीजेपी की बाजीमात और कांग्रेस की शर्मनाक हार, देखिए AAP और AIMIM को मिले कितने सीटों

अहमदाबाद : नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने गुजरात में 6 नगर निगमों को जब्त कर लिया है। दूसरी ओर, कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल की AAP और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने भी चुनाव में सफलता मिलि है।

राजकोट में, भाजपा ने कुल 72 सीटों में से 68 सीटें जीती हैं और कांग्रेस को 4 सीटें मिआ है। इसी तरह, वडोदरा में, भाजपा ने 65 सीटें जीतीं है और कांग्रेस सात सीटें पर जीते है।

जामनगर की 64 सीटों में से भाजपा ने 51 और कांग्रेस ने 10 जबकि अन्य ने तीन पर जीत दर्ज की है। भावनगर में, भाजपा 52 में से 44 सीटें, जबकि कांग्रेस को 8 सीटें गई है।

हैरानी की बात है कि कांग्रेस ने अभी तक सूरत में खाता नहीं खोल पाई है। कुल 120 सीटों में से, भाजपा ने 93 सीटें जीतीं, जबकि 27 सीटें AAP को गईं। इसी तरह, अहमदाबाद में 192 सीटों वाली सीट पर, भाजपा उम्मीदवार ने 146 सीट जीती है, जबकि कांग्रेस 13 सीटों के साथ जीता है और AIMIM ने 7 सीटें जीतीं।

Leave a Comment